उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

गर्ल्स ट्रैकिंग एक्सपीडिशन हिमाचल ट्रैक-२०२२ में गलगोटिया विश्वविद्यालय के कैडेट्स भी शामिल

कैंप के दौरान कैडेट्स को कई जानकारी दी गई, सेना के अत्याधुनिक हथियार भी देखे

ग्रेटर नोएडा। गलगोटिया विश्वविद्यालय की 31 यूपी (गर्ल्स) बटालियन एनसीसी की टीम ने ऑल इंडिया गर्ल्स ट्रैकिंग एक्सपीडिशन (एआईजीटीई) हिमाचल ट्रेक-२०२२ में भाग लिया। इस टीम में ग्रेटर नोएडा की तीन एनसीसी कैडेट, साक्षी सिंह, तान्या तिवारी और इशिता सिंह शामिल थीं।

यह सात दिवसीय गर्ल्स ट्रैकिंग एक्सपीडिशन हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के बैजनाथ में आयोजित किया गया था। इसमें अलग-अलग निदेशालयों से आए कैडेटों को बैजनाथ की भौगोलिक बाधाओं को समझने और सामाजिक एवं सांस्कृतिक रूप से अलग-अलग लोगों से मिलने का मौका मिला। इस ट्रैकिंग यात्रा के दौरान सभी कैडेट्स ने पैदल सेना के विभिन्न हथियारों और हमारे देश की तोपखाने के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की। कैडेटों ने भट्टू मठ और ताशीजोंग मठ जैसे प्रसिद्ध मठों का दौरा भी किया। इस दौरान उन्होंने महान महाकाल शिव मंदिर के दर्शन भी किए। इस कैम्प का मुख्य उद्देश्य स्थानीय रीति-रिवाजों, परंपराओं के प्रति सम्मान विकसित करना, धार्मिक प्रकृति, पहाड़ों, वनस्पतियों और जीवों के प्रति प्रेम भावना को बढ़ाना और एनसीसी कैडेट्स की शारीरिक शक्ति का विकास करना था। इस कैम्प में गलगोटिया विश्वविद्यालय एनसीसी की गर्ल्स कैडेट्स और एएनओ लेफ्टिनेंट गार्गी त्यागी ने उत्तर प्रदेश एनसीसी निदेशालय का प्रतिनिधित्व किया।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close