×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडाधर्म-कर्मधर्म-कर्मनोएडानोएडा वेस्टब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

नोएडा के सेक्टर-105 में धूमधाम से मनाया गया छठ महापर्व, उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ हुआ समापन

नोएडा। नोएडा के सेक्टर-105 स्थित कम्युनिटी सेंटर में छठ महापर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सोमवार सुबह व्रतियों ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया, जिसके साथ ही चार दिवसीय महापर्व का विधिवत समापन हो गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय निवासी मौजूद रहे।

आरडब्ल्यूए कार्यकारिणी समिति एवं छठ पूजा समिति की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित कार्यक्रम के तहत 15 नवंबर की शाम व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। इसके बाद 16 नवंबर की सुबह करीब 5 बजे से ही श्रद्धालु पूजा स्थल पर पहुंचने लगे। पारंपरिक छठ गीतों और छठी मैया के भजनों के बीच व्रतियों ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।

इस अवसर पर आरडब्ल्यूए अध्यक्ष दिव्य कृष्णात्रेय ने कहा कि छठ महापर्व आस्था, अनुशासन, समर्पण और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। व्रतियों की कठिन तपस्या और श्रद्धा समाज को एकजुट करने की प्रेरणा देती है। उन्होंने आयोजन में शामिल सभी श्रद्धालुओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में आरडब्ल्यूए कोषाध्यक्ष सुरेश बंसल, महेश चौहान तथा छठ पूजा समिति के सदस्य परमानंद पांडे, प्रभात रंजन, इंद्रजीत पांडे, अभिषेक पांडे और विवेक पांडे की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन में आरडब्ल्यूए कार्यकारिणी समिति के अन्य सदस्यों एवं स्थानीय निवासियों ने भी सहयोग किया।

समिति की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख, शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की गई।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Related Articles

Back to top button
Close