×
Uncategorized

Greater Noida: जिम्स में स्थापित होगी देश की पहली AI क्लिनिक, उद्घाटन में जुड़ेंगे देश-विदेश के एक्सपर्ट

एआई क्लिनिक की तरफ से हेल्थकेयर एआई क्लिनिकल संदर्भ में समझने, परखने और बेहतर बनाने का अवसर मिलेगा। इसका उद्देश्य उपचार के दौरान भविष्य के लिए चिकित्सकों को सशक्त बनाने वाली भरोसेमंद एआई तकनीकों के विकास में सहयोग करना है।

जिम्स में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सेंटर फॉर मेडिकल इनोवेशन की तरफ से पहली बार देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस(AI) के केंद्र की स्थापना की जा रही है। एआई क्लिनिक का उद्घाटन 2 जनवरी को किया जाएगा। जिसमें विदेश और देश के एक्सपर्ट जुड़ेंगे।

एआई क्लिनिक की तरफ से हेल्थकेयर एआई क्लिनिकल संदर्भ में समझने, परखने और बेहतर बनाने का अवसर मिलेगा। इसका उद्देश्य उपचार के दौरान भविष्य के लिए चिकित्सकों को सशक्त बनाने वाली भरोसेमंद एआई तकनीकों के विकास में सहयोग करना है। उद्घाटन में ऑनलाइन माध्यम से लंदन के किंग्स कॉलेज के फैकल्टी एवं NHS ट्रस्ट के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. शिवा कुमार, पीजीआई चंडीगढ़ के एआई विशेषज्ञ डॉ. हर्ष भयान, आईआईटी कानपुर की न्यूरो साइंटिस्ट एवं आईटी विशेषज्ञ डॉ. दीप्ति चुग समेत 50 से अधिक एक्सपर्ट शामिल होंगे।

CMI-GIMS के सीईओ डॉ. राहुल सिंह ने बताया कि यह क्लिनिक किसी भी एआई टूल या ऐप के माध्यम से सीधे इलाज का केंद्र नहीं है, बल्कि यह एक वैज्ञानिक, शैक्षणिक और मार्गदर्शक प्लेटफॉर्म है। यहां एआई स्टार्टअप्स को क्लिनिकल मेंटरिंग, वैलिडेशन, डेटा गवर्नेंस, मरीज सुरक्षा और जिम्मेदार तैनाती से जुड़े पहलुओं की जानकारी मिलेगी। देशभर में एआई आधारित हेल्थकेयर स्टार्टअप्स तेजी से विकसित हो रहे हैं।

जिम्स के निदेशक ब्रिगेडियर डॉ. राकेश गुप्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में राष्ट्रीय केंद्र के रूप में उभर रहा है। जिम्स में एआई क्लिनिक, सार्वजनिक अस्पतालों को अत्याधुनिक तकनीक, स्टार्टअप्स और शैक्षणिक संस्थानों से जोड़ने की राज्य की दूरदृष्टि को दर्शाता है, जिससे लाखों लोगों तक किफायती, स्केलेबल और स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा सकें।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close