×
crimeउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

रेत से लदा ट्रैक्टर बना काल, बाइक सवार युवकों को कुचलकर भागा चालक

नोएडा: दिल्ली से सटे नोएडा सेक्टर-63 थाना क्षेत्र के अंतर्गत आज 9 जून 2025 को बहलोलपुर पुलिस चौकी के पास सोमवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ।

एफएनजी गोलचक्कर से गढ़ी गोलचक्कर की ओर जाने वाली सड़क पर एक तेज़ रफ्तार ट्रैक्टर (UP16 CM 1723) ने बाइक (UP82 AB 7719) में ज़ोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, कुचलकर भागा चालक

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रेत से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को पीछे से टक्कर मारी और उन्हें कुचलते हुए मौके से भागने की कोशिश की। हादसा इतना गंभीर था कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल

हादसे में बाइक सवार दो युवक –

1. कृष्ण कुमार, पुत्र ब्रह्मदेव सिंह (उम्र 25), मूल निवासी: वेदोलिया, वैशाली, बिहार; वर्तमान: बहरामपुर, गाज़ियाबाद

2. सुभाष, पुत्र ओमप्रकाश (उम्र 27), मूल निवासी: ग्राम पोश, सिकंदराराव, हाथरस; वर्तमान: छीजारसी, सेक्टर-63, नोएडा गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस की तत्परता से पकड़ा गया आरोपी

घटना की सूचना मिलते ही बहलोलपुर पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। ट्रैक्टर चालक को स्थानीय लोगों की मदद से पकड़ लिया गया और ट्रैक्टर को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

लापरवाही से वाहन चलाने का मामला

पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह मामला लापरवाही से वाहन चलाने का प्रतीत हो रहा है। ट्रैक्टर चालक से पूछताछ की जा रही है। मृतकों की पहचान की जा रही है और परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया चल रही है।

हादसे के बाद इलाके में गुस्सा

इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोग सड़कों पर सुरक्षा और भारी वाहनों की निगरानी को लेकर प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

 

Divya Gupta

Tags

Related Articles

Back to top button
Close