गौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडाब्रेकिंग न्यूज़

गौतमबुद्धनगर में जानलेवा बना इस सर्दी का पहला घना कोहरा, एक्सप्रेस वे पर दो बसें टकराईं, कई लोगों की मौत, कई घायल

नोएडा : रविवार अलसुबह नोएडा एक्सप्रेसवे पर एक भीषण हादसा हुआ है। परी चौक से नोएडा जाने वाली सड़क पर दो बसों में ज़ोरदार टक्कर हो गयी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी और करीब 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
रविवार सुबह सेक्टर 157 नोएडा के सामने दो बसों में जोरदार टक्कर हो गयी। हादसे के समय एक बस ( MP 04 PA 3243 ) मध्यप्रदेश के शिवपुरी से दिल्ली जा रही थी और दूसरी बस ( UP17 AT 6460 ) प्रतापगढ़ से आनंद विहार जा रही थी। इस घटना में अस्पताल में इलाज के दौरान तीन लोगों की मृत्यु हो गयी है, घायलों में तीन को यथार्थ अस्पताल ग्रेटर नोएडा और 10 को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की वजह घना कोहरा बताया जा रहा है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close