×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टब्रेकिंग न्यूज़राज्य

सीमा हैदर के घर खुशखबरी: ग्रेटर नोएडा में दिया बेटी को जन्म, सचिन बने पिता।

पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर ने मंगलवार सुबह एक बेटी को जन्म दिया। ग्रेटर नोएडा के कृष्णा अस्पताल में तड़के 4 बजे उन्होंने स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। परिवार ने बताया कि मां और बच्ची दोनों स्वस्थ हैं और जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।

एडवोकेट एपी सिंह ने दी जानकारी 

यह जानकारी उनके भाई और अधिवक्ता एपी सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि मां और बच्ची दोनों स्वस्थ हैं और परिवार में खुशी का माहौल है। उन्होंने देश के लोगो से बच्ची के नामकरण के लिए अच्छा नाम देने की भी अपील की है और देश के लोगों को इसके लिए बधाई दी है।

प्रेम से परिवार तक का सफर

सीमा हैदर 2023 में नेपाल के रास्ते भारत आई थीं और सचिन मीणा के साथ ग्रेटर नोएडा में बस गई थीं। उनकी प्रेम कहानी शुरू से ही चर्चा में रही है। अब बेटी के जन्म की खबर ने उन्हें फिर सुर्खियों में ला दिया है।

परिवार में जश्न, जल्द होगा नामकरण

सीमा को सोमवार को प्रसव पीड़ा हुई, जिसके बाद सचिन और परिवार उन्हें अस्पताल लेकर गए। बेटी के जन्म से पूरा परिवार खुश है और इसे ईश्वर का आशीर्वाद मान रहा है। हालांकि, बच्ची का नाम अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन जल्द ही परिवार इसका ऐलान करेगा।

बच्ची को मिलेगी भारतीय नागरिकता

सीमा के अधिवक्ता और परिवार पहले ही कह चुके हैं कि उनकी बेटी को भारतीय नागरिकता दिलाई जाएगी। पाकिस्तान के सिंध प्रांत से आई सीमा अब भारत में अपना नया जीवन बिता रही हैं और उनके परिवार के लिए यह एक नया अध्याय है।

 

 

 

Divya Gupta

Tags

Related Articles

Back to top button
Close