गौतम बुद्ध नगरनोएडाब्रेकिंग न्यूज़

राज्यपाल ने शीविंग्स इंटरप्राइज के कार्यों को सराहा, वूमेन लीडरशिप समिट को कई नामचीन महिलाओं ने किया सम्बोधित

नोएडा : उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने रविवार को आयोजित वूमेन लीडरशिप समिट में शीविंग्स इंटरप्राइज के कार्यों को सराहा।उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से समिट में हिस्सा लिया और नामचीन महिलाओं को सम्बोधित किया।
शीविंग्स द्वारा आओजित वूमेन लीडरशिप सममिट में देश के चेंजमेकर्स शीर्ष महिला सीईओ, पॉलिसी मेकर , शिक्षाविद् और चिकित्सा विशेषज्ञ शामिल हुईं। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने महिलाओं को सशक्त करने के लिए सामाजिक भागीदारी का आह्वान किया।
पुडुचेरी की पूर्व लेफ्टिनेंट गवर्नर किरण बेदी ने सभी चेंजमेकर्स के साथ वन-टू-वन बातचीत की, बधाई दी और बताया कि एक महिला के लिए वित्तीय स्वतंत्रता कितनी महत्वपूर्ण है और उनका मानना है कि एक महिला तभी सशक्त हो सकती है जब वह आर्थिक रूप से स्वतंत्र हो। उन्होंने सिविल सेवकों सहित सभी पुरस्कार विजेताओं से शिक्षा के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने का आग्रह किया। डॉ. दीपा मलिक ने कहा कि कैसे महिलाएं और स्वास्थ्य साथ-साथ चलते हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं तभी सफल हो सकती हैं जब उनका स्वास्थ्य अच्छा हो।
शीविंग्स के संस्थापक मदन मोहित भारद्वाज ने कहा कि एक महिला तब तक सशक्त नहीं हो सकती, जब तक कि वह आर्थिक रूप से पूरी तरह से स्वतंत्र न हो जाए। पिछले एक दशक में शीविंग्स देश भर में 30 मिलियन वंचित महिलाओं तक पहुंच बना रही है और उनके व्यक्तिगत स्वास्थ्य की देखभाल कर रही है। पूरे शिखर सम्मेलन में आईएएस, कलेक्टर मेधा रूपम, हापुड़, एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज से डॉ. शारदा शर्मा, डॉ. शोभा तोमर संस्थापक और वीसी निम्स विश्वविद्यालय, स्वाति शर्मा उद्यमी और डॉ रूपमंजरी घोष, पूर्व वीसी शिव नादर विश्वविद्यालय की सराहना की गई और साथ ही सीनियर आरएस स्मिता सिंह को अतिथि ने पुरस्कृत किया।
धन्यवाद प्रस्ताव मुख्य योजना अधिकारी शुभेंद्र सिंह जी ने दी। पूरे शिखर सम्मेलन को शीविंग्स पर्सनल केयर, ब्रिटानिया ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज, एटेरो, क्लोविया फैशन, क्राउन प्लाजा ग्रेटर नोएडा ऑयल इंडिया आईटीडी; एक नवरत्न कंपनी, आर फॉर रैबिट द्वारा समर्थित किया गया था।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close