crimeउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

दरिंदाः पार्क में ले जाकर बच्ची से कर रहा था छेड़छाड़, स्थानीय लोगों ने दबोच कर पुलिस को सौंपा

सेक्टर 24 थाना क्षेत्र के सेक्टर 25ए पार्क में हुई घटना, स्थानीय लोगों ने दौड़ाकर एडोब चौराहे के पास पकड़ा

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट थाना सेक्टर 24 नोएडा की पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से बच्ची को पार्क में लेकर छेड़छाड़ करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

क्या है मामला

रंजन शाह नामक एक युवक एक बच्ची को एडोब के पीछे खाली पड़ी जमीन (पार्क) में ले जाकर उससे छेड़छाड़ करने लगा। बच्ची युवक की यह देखकर चिल्लाई। इससे स्थानीय लोगों की निगाह उस पर पड़ी। लोगों को अपनी ओर आता देखकर रंजन शाह भागने लगा। अभी वह एडोब चौराहे पर पहुंचा ही था कि लोगों ने उसे दबोच लिया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसके खिलाफ छेड़छाड़ व पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।

कहां का रहने वाला है आरोपी   

बच्ची से छेड़छाड़ का आरोपी रंजन शाह मूल रूप से ग्राम केशवपुर थाना जुबली आदर जिला मुंगेर बिहार का निवासी है। वह यहां ग्राम चौडा सेक्टर 22 नोएडा में रह रहा था।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Related Articles

Back to top button
Close