उत्तर प्रदेशग्रेटर नोएडानोएडा वेस्ट
नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाला पुलिस के हाथे चढ़ा, बुलंदशहर का रहने वाला है आरोपी

ग्रेटर नोएडा वेस्ट : ग्रेटर नोएडा वेस्ट के एक अस्पताल से नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बुलंदशहर के एक गांव का रहने वाला है।
थाना बिसरख पुलिस ने एक अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ कोर्स सीख रही नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाले युवक को धार दबोचा। आरोपी ने बच्ची को डरा धमकाकर अस्पताल में ही दुष्कर्म को अंजाम दिया था। थाना बिसरख पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए आरोपी युवक रिंकू को गिरफ्तार किया है। रिंकू ग्राम खनौदा थाना बुलंदशहर का रहने वाला है।