नोएडा

रेस्टोरेन्ट का मैनेजर बिना लाइसेंस पिला रहा था शराब, पुलिस ने मैनेजर सहित तीन कर्मचारियों को दबोचा

नोएडा : नोएडा के थाना क्षेत्र सेक्टर-126 पुलिस व आबकारी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रेस्टोरेन्ट में अवैध शराब पिला रहे मैनेजर सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दावा किया है कि पुराने लाइसेंस के साथ छेड़छाड कर लोगो को शराब पिला रहे थे। पुलिस ने मौके पर 55 शराब की बोतल और बीयर की बोतल भी बरामद की है।
थाना सेक्टर-126 पुलिस और आबकारी टीम ने शनिवार रात एक सूचना के आधार पर सेक्टर-132 गांव रोहिल्लापुर स्थित बुराश रेस्टोरेंट पर छापा मारा। जांच के दौरान पता चला कि रेस्टोरेंट में बिना वैध लाइसेंस के पुराने लाइसेंस में छेड़छाड़ कर शराब पिलाई जा रही है। पुलिस ने मौके से रेस्टोरेंट के मैनेजर आलोक झा, कर्मचारी धर्मवीर कुमार, सोनू और थांगलेनहाऊ चोंगलोई निवासी मणिपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है।
सूत्रों के मुताबीक पुलिस ने दावा किया है कि फर्जी लाइसेंस को असली बताकर ,पुराने लाइसेंस के साथ छेड़छाड़ कर एक वैध लाइसेंस तैयार किया और साथ ही रेस्टोरेंट में अवैध तरीके से शराब पिला रहे थे। जिसके चलते राज्य सरकार के राजस्व को हानि पहुँचाई जा रही थी। पुलिस ने सबुतों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरु कि गई।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close