×
Uncategorized

Greater Noida: ग्रेनो प्राधिकरण का गरज रहा बुल्डोजर, कॉलोनाइजरों के कब्जे से मुक्त कराई 45 हजार वर्ग मीटर जमीन

रोहिल्लापुर के खसरा संख्या 22 व 33 की करीब 18000 वर्ग मीटर जमीन हिंडन के डूब क्षेत्र में है। यह प्राधिकरण के अधिसूचित एरिया में है। कुछ कालोनाइजर डूब क्षेत्र में अवैध निर्माण कर कालोनी काटने की कोशिश कर रहे थे।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिसूचित एरिया में अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। बृहस्पतिवार को रोहिल्लापुर के डूूब क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ प्राधिकरण का बुल्डोजर चला और करीब 18 हजार वर्ग मीटर डूब एरिया पर हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। ग्रेनो प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर परियोजना व भूलेख विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की है। कालोनाइजर प्लॉटिंग कर अवैध कालोनी बसाने के फिराक में थे। ग्रेनो प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने चेतावनी दी है कि अधिसूचित एरिया में अनुमति के बिना या फिर बिना नक्शा पास कराए बिना अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ प्राधिकरण की तरफ से कार्रवाई जारी रहेगी। एसीईओ ने अपील भी की है कि ग्रेटर नोएडा में कहीं भी जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण के भूलेख विभाग से संपर्क कर पूरी जानकारी जरूर प्राप्त कर लें। अवैध कॉलोनी में अपनी गाढ़ी कमाई न फंसाएं।

दरअसल, रोहिल्लापुर के खसरा संख्या 22 व 33 की करीब 18000 वर्ग मीटर जमीन हिंडन के डूब क्षेत्र में है। यह प्राधिकरण के अधिसूचित एरिया में है। कुछ कालोनाइजर डूब क्षेत्र में अवैध निर्माण कर कालोनी काटने की कोशिश कर रहे थे। प्राधिकरण के परियोजना विभाग के वर्क सर्किल 3 की टीम ने पुलिस के सहयोग से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। वर्क सर्किल-3 के प्रभारी राजेश कुमार निम के नेतृत्व में प्रबंधक लव शंकर भारती व टीम ने प्राधिकरण के सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी में बुल्डोजर से करीब दो घंटे की कार्रवाई में इसे ध्वस्त कर दिया। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक एके सिंह ने बताया कि डूब क्षेत्र में प्लॉटिंग होने की शिकायत प्राप्त हुई थी, जिस पर यह कार्रवाई की गई है।

अतिक्रमण पर 15 दिन में 5 बड़ी कार्रवाई
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने विगत 15 दिनों में अतिक्रमण के खिलाफ 5 बड़ी कार्रवाई की है। विगत 20 जनवरी को भनौता में 11340 वर्ग मीटर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया है। इसी तरह 28 जनवरी को हैबतपुर में 6000 वर्ग मीटर, 04 फरवरी को भनौता में 10 हजार वर्ग मीटर और अब बृहस्पतिवार को रोहिल्लापुर में 18 हजार वर्ग मीटर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया है। वहीं, 29 जनवरी को खेड़ा चौगानपुर में 8 टॉवरों के 100 से अधिक फ्लैटों को सील किया गया है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के लिए लगातार हो रही कार्रवाई से कॉलोनाइजरों में हड़कंप मच गया है। प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने कहा है कि अधिसूचित एरिया में प्राधिकरण की अनुमति के बिना निर्माण नहीं किया जा सकता। अवैध निर्माण के खिलाफ प्राधिकरण का ध्वस्तीकरण अभियान जारी रहेगा।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close