चर्चित दोहरे हत्याकांड के दूसरे आरोपी ने भी किया कोर्ट में सरेंडर, हाथ मलता रह गया तमाम अमला
चर्चित दोहरे हत्याकांड के दूसरे आरोपी ने भी किया कोर्ट में सरेंडर, हाथ मलता रह गया तमाम अमला

सैंथली गांव में हुए दोहरे चर्चित हत्याकांड में हिस्ट्रीशीटर और गैंगस्टर मनोज नागर ने भी गाजियाबाद कोर्ट में बुधवार को सरेंडर कर दिया। इससे पहले हत्याकांड के मुख्य आरोपी ने बुलंदशहर कोर्ट में सरेंडर किया था। अब पुलिस ने मनोज को पूछताछ के लिए कस्टडी में लेने की तैयारी शुरू कर दिया है। पुलिस ने कस्टडी वारंट दाखिल करते हुए रिमांड की मांग करेंगी।
मृतकों के परिजनों ने आंशका जताई है कि अन्य आरोपी भी पुलिस मुठभेड़ के डर से आत्मसमर्पण किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने एसओजी, स्वाट, एसटीएफ के अलावा सर्विलांश की टीमों को अलर्ट किया था। उसके बाद भी पुलिस हाथ मलती रह गई और गैंगस्टर ने गाजियाबाद कोर्ट में सरेंडर कर दिया।
बता दें कि, दिवाली के दिन जारचा कोतवाली क्षेत्र के सैंथली गांव में सीआईएसएफ के रिटायर्ड दरोगा 55 वर्षीय अजय पाल और उनके भतीजे 21 वर्षीय दीपांशु भाटी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दोनों पक्षों के बीच नाली के पानी की निकासी के विवाद में एक दिन पहले मारपीट हुई थी। प्रिंस ने अजयपाल के थप्पड़ मार दिया था। उसके अगले दिन दोनों की हत्या कर दी गई। इस मामले में मुख्य आरोपी प्रिंस भाटी और उसके भाई, गैंगस्टर मनोज नागर और बॉबी तोंगड़ व अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
दूसरे आरोपी सादुल्लापुर गांव निवासी मनोज नागर ने भी गाजियाबाद कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। एसीपी दादरी ने बताया कि मनोज नागर ने गाजियाबाद कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। ईकोटेक—3 कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर बदमाश मनोज नागर पिछले चार माह से गांव में नहीं रह रहा है। मनोज अपनी पत्नी और बच्चों के साथ दूसरे राज्य व जिले में रहने की आंशका जताई जा रही थी।



