×
उत्तर प्रदेशनोएडाब्रेकिंग न्यूज़

एक और होगी किसानों की बड़ी महापंचायत, नया किसान संगठन भाकियू महात्मा टिकैत 29 को भरेगा हुंकार

नोएडा: नए किसान संगठन भाकियू महात्मा टिकैत की 29 अक्टूबर को गौतमबुद्ध नगर में किसान महापंचायत होनी है। दिवंगत भाकियू अध्यक्ष चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के करीबियों में शामिल रहे अनिल तालान ने भाकियू महात्मा टिकैत का गठन किया है। वह लंबे समय से किसानों के लिए कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि किसानों के मुद्दों पर संघर्ष जारी रहेगा। भाकियू अराजनैतिक के राष्ट्रीय महासचिव अनिल तालान ने इस्तीफा दे दिया है। किसानों की आवाज उठाने के लिए अब भाकियू महात्मा टिकैत का गठन किया गया है। इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल ताला और राष्ट्रीय महासचिव अरविंद पंवार एडवोकेट होंगे। अनिल तालान लंबे समय से किसान हितों की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह किसानों के खैर गोली कांड में घायल भी हुए थे। वर्तमान में किसान हितों के लिए दिवंगत चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के पदचिह्नों पर चलने की आवश्यकता है। इसी में किसानों की भलाई छिपी है। एमएसपी, बिजली समेत अन्य मुद्दों पर संघर्ष करेंगे। किसान महापंचायत में निर्णायक फैसले होंगे।

Keshav Panchal

Tags

Related Articles

Back to top button
Close