उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरनोएडा वेस्टब्रेकिंग न्यूज़

PM Modi Birthday News : सुपरटेक इकोविलेज एक में ऐसे मना पीएम मोदी का जन्मदिन, मंदिर में लम्बी आयु के लिए जुटे लोग

नोएडा वेस्ट : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सुपरटेक इकोविलेज एक सोसाइटी में धूमधाम से मनाया गया।
भाजपा संगठन एवं इकोविलेज 1 के निवासियों की और से शिव मन्दिर प्रांगण में मंत्रोचारण और पूजा अर्चना के साथ पीएम का जन्मदिन मनाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं और निवासियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

Federal Bharat :सुपरटेक इकोविलेज एक में पीएम मोदी की लम्बी आयु की कामना करने के लिए शिव मंदिर में पूजा करतीं महिलाएं।

कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए शशि भूषण ने कहा कि देश की प्रगति में और विश्वपटल पर भारत को मजबूती से स्थापित करने में प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा योगदान है।
मौके पर भारतीय जनता पार्टी के बिसरख मंडल उपाध्यक्ष और सोसाइटी अध्यक्ष डी के जायसवाल ने कहा कि अगले पांच साल में पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत का विश्व में डंका बजेगा।
कार्यक्रम में राज चौधरी, निशांत सिन्हा, शशि भूषण, देवेंद्र शर्मा, दुर्गेश, अभिनव जायसवाल, अंजान, सुजीत, नारायण, आर आर मिश्रा, अमित गुप्ता, रागिनी , सुनीता , ज्योत्सना और इकोविलेज एक के निवासी मौजूद रहे !

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close