×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडा

साइबर क्राइम से बचने का बस यही है मंत्र, जानिए कौंन है अमित दुबे

1200 से अधिक स्थानों पर आरडब्ल्यूए और एओए के सहयोग से करीब सवा दो लाख लोगों को साइबर के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

साइबर क्राइम एक चुनौती बनकर उभरा है। जागरुक होकर इस अपराध से बचा जा सकता है। इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की तरफ से साइबर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिले में साइबर सुरक्षा पर वेबीनार, क्विज प्रतियोगिता, जागरूकता अभियान और वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य सुरक्षित और ऑनलाइन आदतों को अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

एडीसीपी साइबर शैव्या गोयल के नेतृत्व में मेगा साइबर अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत 1200 से अधिक स्थानों पर आरडब्ल्यूए और एओए के सहयोग से करीब सवा दो लाख लोगों को साइबर के प्रति जागरूक किया जा रहा है। पार्क, मॉल और भीड़भाड़ वाले स्थान पर स्क्रीन लगाकर नागरिकों को साइबर अवेयरनेस, साइबर हाइजीन और साइबर अपराधों से बचने के उपायों की जानकारी दी जा रही है।

सेक्टर 47 के कम्युनिटी सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सेक्टरवासी मौजूद रहे। जिसमें लोगों को साइबर अपराध से बचाव, ऑनलाइन धोखाधड़ी से सावधानी और डिजिटल सुरक्षा उपायों की जानकारी प्रोजेक्टर के माध्यम से दी गई। राष्ट्रीय सुरक्षा और साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ अमित दुबे ने बताया कि जागरुकता से साइबर फ्रॉड से बचा जा सकता है। अमित दुबे, रेडियो शो हिडन फाइल, और टीवी शो साइबर क्राइम की दुनिया, बच के रहना के होस्ट भी हैं। उन्होंने साइबर अपराध पर छह पुस्तकें लिखी हैं, जिनमें हिडन फाइल और अथर्व शामिल हैं। अमित ने 900,000 से अधिक पुलिस अधिकारियों, न्यायाधीशों और नौकरशाहों को प्रशिक्षित किया है। टेलीकॉम तथा मोबाइल सॉफ्टवेयर क्षेत्र में 22 वर्षों का अनुभव रखते हैं।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close