नोएडा की कंपनी में बवाल करने वालों को जेल, आधी रात मचाया था कर्मचारियों ने तांडव

नोएडा : नोएडा सेक्टर-63 की एक कंपनी में आधी रात को बवाल करने वाले कर्मचारी सलाखों के पीछे पहुंच गए है। पुलिस ने मंगलवार सुबह 11 कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया। कर्मचारियों पर आरोप है कि उन्होंने ओवरटाइम और कई अन्य मांग न पूरी होने पर कंपनी की संपत्ति को तोड़कर तहस नहस कर दिया था।
नोएडा की सेक्टर-63 जेट टाउन नाम की कंपनी में सैलरी व ओवर टाइम के विवाद को लेकर सोमवार रात कर्मचारियों ने तांडव कर दिया था। नोएडा के एडीसीपी ने बताया कि अभिषेक कुमार पुत्र अजय चौधरी,मोनू राघव पुत्र अशोक सिंह, दिनेश कुमार पुत्र रामनारायण, बिट्टू कुमार पुत्र रणजीत प्रसाद, राजदेव कुमार पुत्र राम अवधेश, हरजीत सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह, शशांक पुत्र कुलदीप, प्रदीप कुमार पुत्र रामअवतार सिंह, राघवेन्द्र पुत्र सुरेन्द्र पाल, लवकुश पुत्र जितेन्द्र दुबे औरअमित कुमार पुत्र किशोर सिंह को आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम के सामने से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक घटना में शामिल अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जायेगा।