गौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

समाज में बेहतर कार्य करने वालों को अवार्ड देकर किया गया सम्मानित

लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

नोएडा। नोएडा सेक्टर 6 स्थित एनईए सभागार में लोकमाता अहिल्याबाई होलकर सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इस अवसर के मुख्य अतिथि उत्तराखंड हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश लोकपाल सिंह थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वेदप्रकाश पाल ( पूर्व कार्यकारी अधिकारी) ने की। इस अवसर पर पूर्व सांसद राजा राम पाल भी उपस्थित थे।

कार्यक्रम के शुरू में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कवि सम्मेलन में कवि साहित्य चंचल, सुनहरी लाल वर्मा,  ओम पाल खलिश,  समोद चरौरा, ताबिश खैराबादी, अभिमन्यु पांडेय ‘आदित्य’, धीर सुप्रिया श्रीवास्तव, ज्योति उपाध्याय ,बबिता राणा ,उपेंद्र सुमित प्रताप व शायर देहलवी ने अपनी ग़ज़ल और कविताओं के जरिये समा बांध दिया।

कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर काम रहे लोगों को लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर अवार्ड से नवाजा गया। इस दौरान पत्रकारिता और साहित्य के क्षेत्र में अपने योगदान के लिए अभिमन्यु पाण्डेय ‘आदित्य’ को यह अवार्ड दिया गया। आयोजक राम नरेश पाल व रउफ अहमद सिद्दीकी ने सभी अधिकारी कवियों समाज सेवियो का आभार प्रकट किया।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close