×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराजनीतिराज्य

स्व. विनोद शर्मा जी की तेरहवीं संस्कार विधि सम्पन्न, पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्रा एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा सहित हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि

नोएडा: सेक्टर-122 के सामुदायिक केंद्र में राष्ट्रीय परशुराम परिषद के समर्पित सदस्य, समाजसेवी व पूर्व मंत्री सुनील भराला जी के ममेरे भाई स्व. विनोद शर्मा जी की तेरहवीं संस्कार विधि श्रद्धा और गरिमा के साथ सम्पन्न हुई। भारी संख्या में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, परिषद पदाधिकारी और नागरिक उपस्थित रहे। हवन और मंत्रोच्चार के बीच भावनाएँ चरम पर थीं, और रसम-पगड़ी के दौरान हर आँख नम दिखाई दी।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय जे.पी. नड्डा और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री माननीय केशव प्रसाद मौर्य ने संदेश भेजकर गहरी संवेदना व्यक्त की और ईश्वर से परिवार को शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

श्रद्धांजलि सभा में पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र, भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, विधायक तेजपाल नागर, दादरी नगर पालिका चेयरमैन श्रीमती गीता पंडित, पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर, पूर्व मंत्री मदन सिंह चौहान, महानगर अध्यक्ष महेश चौहान सहित कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

राष्ट्रीय परशुराम परिषद की ओर से विनय शर्मा, अजय कुमार झा, सुधीर कुमार शर्मा, सुनील दत्त शर्मा, मुकेश भार्गव, डी.डी. शर्मा, अजय भारद्वाज, अशोक शर्मा, लोकमान प्रधान, अजित शर्मा प्रधान, अनुज शर्मा, मूलचंद सहित अन्य पदाधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

वक्ताओं ने कहा कि विनोद शर्मा जी का सरल, सहज, मृदुभाषी और सहयोगी स्वभाव उन्हें समाज में एक प्रिय और सम्मानित व्यक्तित्व बनाता था। समाज सेवा में उनका योगदान अविस्मरणीय है और उनके जाने से हुई हानि की भरपाई कठिन है।

परिवार की ओर से सभी अतिथियों, मित्रों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया गया जिन्होंने अपनी उपस्थिति और संवेदनाओं के माध्यम से इस कठिन समय में संबल दिया।

अंत में सभी ने प्रभु परशुराम से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Related Articles

Back to top button
Close