Noida: बोर्ड परीक्षा के बीच मिली नोएडा के एक दर्ज से अधिक स्कूलों को धमकी, जांच में सामने आई यह सच्चाई
अधिकारियो का कहना है कि यह 'होक्स कॉल' यानी अफवाह हो सकती है. लेकिन एहतियात के तौर पर स्कूलों के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अपर पुलिस कमिश्नर राजीव नारायण मिश्रा की देखरेख में भारी पुलिस बल, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड सर्च ऑपरेशन चलाया।

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के बीच वीरवर को नोएडा के लगभग एक दर्जन नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। यह धमकी ईमेल के माध्यम से भेजी गई। घटना के बाद पूरे शहर और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत बच्चों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया। साथ ही पुलिस की कई टीमों ने अलग-अलग स्कूलों में एक साथ सर्च ऑपरेशन चलाया। लेकिन अब तक किसी भी स्कूल में कोई भी आपत्तिजनक पदार्थ नहीं मिला।
अधिकारियो का कहना है कि यह ‘होक्स कॉल’ यानी अफवाह हो सकती है. लेकिन एहतियात के तौर पर स्कूलों के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अपर पुलिस कमिश्नर राजीव नारायण मिश्रा की देखरेख में भारी पुलिस बल, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड सर्च ऑपरेशन चलाया। उन्होंने बताया कि अभी तक की जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। यह एक ‘होक्स कॉल’ यानी अफवाह हो सकती है। अपर पुलिस कमिश्नर, ने कहा कि सुबह ईमेल के माध्यम से कुछ स्कूलों में बम होने की सूचना मिली थी। हमारी टीमें तुरंत सक्रिय हुईं और विशेषज्ञ टीमों के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है, किसी को घबराने की जरूरत नहीं है।
ईमेल के सोर्स का पता लगा रहे हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अब साइबर सेल की मदद से उस ईमेल एड्रेस को ट्रैक कर रही है जिससे यह धमकी भेजी गई थी। हालांकि अभी तक कोई विस्फोटक बरामद नहीं हुआ है, लेकिन एहतियात के तौर पर स्कूलों के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।अभिभावकों से अपील है कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक पुष्टि पर ही भरोसा करें।




