×
राजनीति

पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक में तीन अफ़ग़ान क्रिकेटर्स की मौत, अफ़ग़ानिस्तान ने ट्राई-सीरीज़ से लिया बैकस्टेप

काबुल/इस्लामाबाद – पाकिस्तान की ओर से अफगानिस्तान के पक्तिका प्रांत में किए गए हवाई हमले में तीन अफगान क्रिकेटरों की मौत हो गई। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने इस हमले की पुष्टि करते हुए इसे “अमानवीय और निंदनीय” करार दिया है। इस घटना के बाद अफगानिस्तान ने पाकिस्तान में होने वाली आगामी टी-20 ट्राई-सीरीज़ से अपना नाम वापस लेने की घोषणा की है।

एसीबी के मुताबिक, मारे गए खिलाड़ियों की पहचान कबीर, सिबघतउल्लाह और हैरून के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों खिलाड़ी पक्तिका के शराना इलाके में खेले गए एक स्थानीय मैच के बाद अपने घर लौट रहे थे, जब पाकिस्तान की ओर से की गई हवाई कार्रवाई में वे मारे गए।

स्थानीय सूत्रों का कहना है कि यह हमला उस समय हुआ जब पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच घोषित 48 घंटे का युद्धविराम खत्म हो गया था। अफगान प्रशासन ने इस हमले को युद्धविराम का उल्लंघन बताते हुए पाकिस्तान पर आरोप लगाया है।

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान राशिद खान ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराज़गी जाहिर करते हुए लिखा, “यह सिर्फ एक हवाई हमला नहीं, बल्कि निर्दोष खिलाड़ियों पर किया गया बर्बर हमला है।” वहीं पूर्व कप्तान मोहम्मद नबी ने कहा कि “हमारे युवा खिलाड़ी खेल भावना और शांति का सपना देख रहे थे, लेकिन राजनीति ने उन्हें निगल लिया।”

इस घटना के बाद अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ होने वाली ट्राई-सीरीज़ से हटने का फैसला किया है। बोर्ड ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।तीन अफगान खिलाड़ियों की मौत ने पूरे क्रिकेट जगत को झकझोर दिया है।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Related Articles

Back to top button
Close