ग्रेटर नोएडा में तीन ने की आत्महत्या, हॉस्टल की छत से कूदा जीबीयू में पढ़ने वाला साइकोलॉजी का छात्र
दूसरी घटना भी बिसरख कोतवाली क्षेत्र में हुई। जेएम फ्लोरेंस सोसाइटी में 40 वर्षीय दिवाकर सिंह ने फांसी के फंदे से लटकर आत्महत्या कर ली।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की आम्रपाली गोल्फ होम्स एड किग्स वुड सोसाइटी में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव फ्लैट में बैड पर पड़ा हुआ मिला है। वह उस समय फ्लैट में अकेला मौजूद था। उसके साथी नौकरी करने के लिए गए थे। मृतक कप्यूटर रिपेयरिंग का काम करता था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बिसरख कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मृतक की पहचान बरेली निवासी कौशलेंद्र सिंह बहादूर के रुप में की है। घटना की जांच की जा रही है।
वहीं, दूसरी घटना भी बिसरख कोतवाली क्षेत्र में हुई। जेएम फ्लोरेंस सोसाइटी में 40 वर्षीय दिवाकर सिंह ने फांसी के फंदे से लटकर आत्महत्या कर ली। उनकी पत्नी एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे। मृतक भी नौकरी करता था। पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय(जीबीयू) के साइकोलॉजी सेकंड ईयर के छात्र ने हॉस्टल की छत से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली हैं। मौके पर पहुंची ईकोटेक—1 कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मृतक हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला था। धीरज तिवारी जीबीयू में साइकोलॉजी सेकंड ईयर का छात्र था। वह रामशरणदास हॉस्टल में रहता था। उसने हॉस्टल की छत से छलांग लगाकर जान दे दी। गंभीर हालत में उसे जिम्स में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।




