crimeUncategorizedउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडाब्रेकिंग न्यूज़

आज की सबसे बड़ी खबर : अब नोएडा की इस थाने की पुलिस को सलाम, महिला को मौत के मुँह से बचाया, दो मिनट लेट होने पर मौत थी निश्चित

नोएडा : नवजात बच्चे को मौत के मुँह से बचाने के 24 घंटे बाद एक बार फिर नोएडा पुलिस ने दिल जीत लिया। इस बार नोएडा की इस थाने की पुलिस ने एक महिला को मौत के मुँह से बचाया है। दरअसल महिला फंदा लगाकर जान देने वाली थी, लेकिन समय पर पुलिस पहुंच गयी और महिला को नीचे उतारकर उसकी जान बचा ली। नोएडा पुलिस के इस कार्य की चारों तरफ तारीफ़ हो रही है।
सदरपुर निवासी एक महिला पारिवारिक विवाद में जान देने की कोशिश कर रही थी।सदरपुर के पास महिला ने सड़क किनारे एक वृक्ष से फंदा लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। किसी ने सेक्टर 39 थाने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को आत्महत्या करने से बचा लिया। पुलिस ने महिला को अपनी सुरक्षा में अस्पताल में भर्ती कराया है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close