crimeउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडाब्रेकिंग न्यूज़

आज की सबसे बुरी खबर : ग्रेटर नोएडा में आधी रात को दो दोस्तों पर हमला, एक की मौत

ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना इलाके के एक गांव में बुधवार आधी रात को बदमाशों ने दो दोस्तों पर हमला कर दिया। पुलिस जांच में जुट गयी है।

ग्रेटर नोएडा के बल्लूखेड़ा गांव में दो लोगो हमले की सूचना मिलने से सनसनी फैला गई। दनकौर थाना क्षेत्र के बल्लूखेड़ा गांव में गुरुवार की सुबह दो लोग अपने ही घर में खून से लथपथ पाए गए। बताया जाता है कि दोनों दोस्त हैं और अपने घर पर सो रहे थे। बुधवार की रात किसी समय दोनों पर जानलेवा हमला किया गया। दोनों दोस्तों पर फावडे से हमला मिला किया गया। आज सुबह परिजन जब सोकर उठे तो दोनों को खून से लथपथ पाया। मामले की जानकारी पाकर थाना दनकौर पुलिस समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। दोनों फिलहाल घायल है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close