×
Uncategorizedउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराजनीतिराज्य

कांवड़ यात्रा के लिए नोएडा में ट्रैफिक डायवर्जन लागू, 11 से 25 जुलाई तक रहेगा असर! 

नोएडा: गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट पुलिस ने कांवड़ यात्रा 2025 के दौरान वाहनों की सुचारु आवाजाही के लिए 11 जुलाई रात 10 बजे से 25 जुलाई तक डायवर्जन प्लान लागू करने की घोषणा की है।

यह प्लान मुख्यतः भारी, मध्यम और हल्के मालवाहक वाहनों पर लागू होगा जो नोएडा से होकर गाजियाबाद, बुलंदशहर, हापुड़ और मुरादाबाद की ओर जाते हैं।

एम्बुलेंस और जरूरी सेवा वाले वाहनों को छूट

डीसीपी ट्रैफिक लखन सिंह यादव ने जानकारी दी कि एम्बुलेंस, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने वाले वाहन और शासकीय वाहन इस प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे।

 किसी भी असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी गई है। साथ ही, यातायात संबंधी जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 9971009001, वॉट्सऐप 7065100100 और नोएडा ट्रैफिक पुलिस के एक्स हैंडल पर संपर्क किया जा सकता है।

मुख्य डायवर्जन मार्ग इस प्रकार रहेंगे:

1. चिल्ला रेड लाइट से जाने वाले मालवाहक वाहन

→ नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे का उपयोग करें।

2. डीएनडी फ्लाईओवर से नोएडा होते हुए गाजियाबाद/हापुड़ की ओर

→ वाहन नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से होकर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से आगे जाएं।

3. दिल्ली-बदरपुर बॉर्डर व औखला बैराज से गुजरने वाले वाहन

→ नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे होते हुए ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे का प्रयोग करें।

4. एनआईबी, मॉडल टाउन, छिजारसी, ताज हाइवे से गुजरने वाले वाहन

→ सीधे ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे की ओर डायवर्ट होंगे।

5. एमपी-01 मार्ग (एलीवेटेड रोड) से जाने वाले वाहन

→ नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे का प्रयोग करें।

6. अलीगढ़, बुलंदशहर, सिकंदराबाद से एनएच-91 होते हुए दिल्ली/गाजियाबाद जाने वाले वाहन

→ ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से होकर चलें।

7. सिकंदराबाद, कासना से परी चौक होते हुए दिल्ली जाने वाले वाहन

→ सिरसा गोलचक्कर से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे की ओर डायवर्ट होंगे।

इस मार्ग पर पूरी तरह प्रतिबंध

चिल्ला रेड लाइट से पक्षी विहार गेट तक का मार्ग पूरी तरह से वाहनों के आवागमन के लिए बंद रहेगा।

 

Divya Gupta

Tags

Related Articles

Back to top button
Close