crimeउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

दुखद हादसाः नाली की मरम्मत के दौरान दीवार गिरी, चार की मौत

जिलाधिकारी ने घटना की विस्तृत जांच के आदेश दिए, कई घायल भी हुए, इनका इलाज जारी

नोएडा। नोएडा के सेक्टर 20 थाना क्षेत्र के सेक्टर 21 के जलवायु विहार के पास नाली के मरम्मत के दौरान पास की दीवार काम कर रहे मजबूरों के ऊपर गिर गई। इस घटना के बाद वहां हड़कंप मच गया। इस हादसे में इलाज के दौरान चार लोगों के मरने की सूचना है। गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने घटना की विस्तृत जांच कराने की घोषणा की है। उधर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे में श्रमिकों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर राहत कार्य करने और घायलों को इलाज कराने के निर्देश दिए हैं।

सौ मीटर लंबी दीवार गिरी

नोएडा के सेक्टर 21 स्थित जलवायु विहार के पास नोएडा विकास प्राधिकरण ने नाली मरम्मत का ठेका दिया हुआ था। ठेकेदार नाली की मरम्त का कार्य करा रहा था। इस काम में मजदूर लगे हुए थे। अचानक नाली के पास की करीब एक सौ मीटर दीवार भरभरा कर मजदूरों के ऊप गिर गई। इससे कई मजदूर दब गए।

तुरंत राहत कार्य शुरू

दीवार गिरने और उसके नीचे दबे श्रमिकों को जैसे ही जानकारी पुलिस को मिली वैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी के जरिये तुरंत राहत कार्य शुरू कर दिया गया। मलबे में चार श्रमिक निकाले जा चुके हैं। इन्हें कैलाश अस्पताल समेत एक अन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज के दौरान चारों श्रमिकों की मौत हो गई। इनके अलावा कई लोग घायल हो गए हैं।

पुलिस कर रही हादसे की जांच

घायलों को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हादसे की जांच करनी शुरू कर दी है। घायलों को जिला अस्पताल और कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज के दौरान ही दोनों अस्पतालों में दो- दो मजदूरों की मौत हो गई।

डीएम ने कहा, हादसे की विस्तृत जांच होगी

गौतमबुद्ध नगर जिले के जिलाधिकारी (डीएम) सुहास एलवाई ने हादसे की विस्तृत जांच कराने की घोषणा की है। उन्होंने मीडिया कर्मियों को हादसे के बारे में जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने हादसे पर दुख व्यक्त किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे में मारे गए लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है है। उन्होंने अधिकारियों को मौके पर तत्काल जाकर युद्धस्तर पर राहत कार्य चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने ट्वीट कर दीवार गिरने से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close