crimeउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

दुखदः सुपरटेक ईको विलेज-1 में नवयुवक की हत्या

हत्या का आरोपी कारपेंटर मौके से गिरफ्तार, पुलिस मामले की जांच में जुटी

ग्रेटर नोएडा। अति सुरक्षित और पॉश सोसायटी कही जाने वाली सुपरटेक ईको विलेज-1 में एक 20 वर्षीय नवयुवक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने कथित हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है मामला

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पॉश और सुरक्षित माने जाने वाली सोसायटी सुपरटेक ईको विलेज-1में के-1 टावर के फ्लैट नंबर 204 में हत्या की यह वारदात हुई। इसी प्लैट में नवयुवक की हत्या कर दी गई।

फ्लैट में कारपेंट्री का काम चल रहा था

वारदात वाली फ्लैट में लकड़ी (कारपेंट्री) का काम चल रहा था। काम जल्दी खत्म करने के लिए चार लकड़ी का काम करने वाले चार कारीगरों (कारपेंटर) को लगाया गया था। वे फ्लैट में ही रुक जाते थे। कहा जाता है कि किसी बात को लेकर उनमें आपस में विवाद हुआ। इसी विवाद ने झगड़े का रूप धारण कर लिया। इसी झगड़े में शेर सिंह नामक कारपेंटर ने उसके साथ काम कर रहे 20 साल के नवयुवक के सिर में हथौड़ा मार दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सोसायटी के लोगों ने दी पुलिस को जानकारी

इस वारदात की जानकारी सोसायटी के लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके आरोपी कारपेंटर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इस मामले की गहराई से जांच करने में जुट गई गई है। हालांकि मरने वाले नवयुवक के बारे में पुलिस ने अभी कुछ नहीं बताया है।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close