उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

स्थानांतरणः भारतीय पुलिस सेवा के आठ वरिष्ठ पुलिस अधिकारी हुए इधर से उधर

पीयूष मोर्डिया बनाए गए लखनऊ परिक्षेत्र के एडीजी व प्रवीण कुमार बने अयोध्या परिक्षत्र के आईजी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के प्रदेश के आठ पुलिस अधिकारियों का स्थानातंरण कर दिया है। स्थानांतरित अधिकारियों में कमिश्नरेट लखनऊ के  अपर पुलिस महानिदेशक/संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था पीयूष मोर्डिया को लखनऊ जोन का अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है।

ये अधिकारी हुए स्थानांतरित

देवीपाटन, गोंडा परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस उप महानिरीक्षक उपेंद्र कुमार अग्रवाल को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट का संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था बनाया गया है। अयोध्या परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह को देवीपाटन, गोंडा परिक्षेत्र का पुलिस उप महानिरीक्षक के पद पर भेजा गया है। मेरठ परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार अब अयोध्या परिक्षेत्र के के पुलिस महानिरीक्षक होंगे।

इनका भी हुआ ट्रांसफर

आगरा परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक नचिकेता झा पुलिस महानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र होंगे। अलीगढ़ परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस उप महानिरीक्षक दीपक कुमार को पुलिस महानिरीक्षक आगरा परिक्षेत्र बनाया गया है। कानपुर पुलिस कमिश्नरेट के अपर पुलिस आयुक्त सुरेशराव ए.कुलकर्णी को पुलिस महानिरीक्षक अलीगढ़ परिक्षेत्र के पद पर भेजा गया है। लखनऊ एसआईटी मुख्यालय में तैनात पुलिस उप महानिरीक्षक अमित वर्मा को कानपुर पुलिस कमिश्नरेट का अपर पुलिस आयुक्त बनाया गया है।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Related Articles

Back to top button
Close