उत्तर प्रदेशगाज़ियाबादगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराज्य

तबादलाः ब्रजेश कुमार बनाए गए ग्रेनो प्राधिकरण के एसीईओ, राजेश कुमार जीडीए के सचिव होंगे

स्थानांतरित अधिकारियों में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के दो  और अन्य पीसीएस संवर्ग के अधिकरी शामिल हैं

लखनऊ। उत्तर सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस) अधिकारियों के स्थानांतरण कर दिए हैं। स्थानांतरित अधिकारियों में आईएए ब्रजेश कुमार भी शामिल हैं। वे अब ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के एसीईओ होंगे। कुमार 2004 बैट के आईएएस हैं। इनके अलावा 2010 बैच के आईएएस योगेंद्र यादव को कमिश्नर निःशक्तजन एवं अपर सचिव समाज कल्याण बनाया गया है।

राजेश कुमार बने जीडीए के सचिव

सीपीएस राजेश कुमार सिंह को गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) का सचिव बनाया गया है। पीसीएस विनीत कुमार सिंह गोरखपुर के अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व होंगे। पीसीएस अंजनी कुमार सिंह गोरखपुर के अपर जिलाधिकारी शहर होंगे। पीसीएस मंगलेश दुबे गोरखपुर के सिटी मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं।

रणविजय सिंह होंगे गाजियाबाद के एडीएम

पीसीएस गुलाब चंद्र को मुरादाबाद के एडीएम ई पर भेजा गया है। पीसीएस रणविजय सिंह गाजियाबाद के अपर जिलाधिकारी बनाया गया है। पीसीएस संजय कुमार अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व जालौन होंगे। पीसीएस गुलाब चन्द्र अपर जिलाधिकारी (ई) मुरादाबाद बनाए गए हैं। शुभी काकन अपर जिलाधिकारी प्रशासन, सिद्धार्थ सिटी मजिस्ट्रेट लखनऊ, राकेश सिंह अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व और अरुण सिंह को बाराबंकी जिले का अपर जिलाधिकारी पद पर भेजा गया है।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Related Articles

Back to top button
Close