उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यलखनऊ

सुपरटेक इकोविलेज में वृक्षारोपण अभियान, 350 तरीके के पौधे लगाए

ग्रेटर नोएडा वेस्ट : ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सुपरटेक इकोविलेज एक में पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझते हुए बड़ी संख्या में निवासी वृक्षारोपण अभियान में शामिल हुए।

आज करीब 350 विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए, जिसमें नीम, आम, नींबू, अमरूद, कीनू, कनेर, आंवला, जामुन, कटहल, मौसमी, इमिली, अर्जुन, छाल तथा अन्य प्रकार के पर्यावरण को हरा भरा बनाने वाले पौधे शामिल थे।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में महिलाएं, वरिष्ठ नागरिक, बच्चे तथा सोसाइटी के सभी टावरों से निवासियों ने बड़ी संख्या में इस अभियान में शामिल होकर एक पौधा अपने नाम से लगाया।

महादेव सेवा परिवार द्वारा पिछले चार सालों से प्रत्येक वर्ष पौधा रोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। कार्यक्रम में शामिल निवासियों ने पर्यावरण संरक्षण एवं लोगों में पर्यावरण के प्रति जगरूकता फैलाने के साथ साथ सोसाइटी एवं आस पास के इलाकों को पर्यावरण कि दृष्टि से आदर्श समाज बनाने का संकल्प लिया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग प्रेम और सद्भाव से जुड़े, इसके लिए महादेव सेवा परिवार के सदस्यों ने सभी को बधाई दी एवं आभार व्यक्त किया।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close