×
crimeउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

उन्नाव में पुलिस चेकिंग के दौरान मुठभेड़, दो बदमाश घायल, पांच गिरफ्तार

नोएडा: उन्नाव जिले के सोहरामऊ क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक बड़ी घटना सामने आई, जब पुलिस चेकिंग के दौरान एक कार सवार गिरोह ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

जवाब में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की और पीछा करते हुए पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। दो बदमाशों के पैरों में गोली लगने से वे घायल हो गए।

टप्पेबाजी के आरोपी निकले सभी बदमाश

गिरफ्तार बदमाशों ने 25 जून को टप्पेबाजी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। उन्होंने एक महिला से उस वक्त 21 हजार रुपये ठग लिए थे जब वह एसबीआई बैंक से पैसा निकालकर घर लौट रही थी।

बदमाशों ने महिला को नोटों के बदले कागज की गड्डी थमा दी थी। महिला को जब ठगी का एहसास हुआ तो उसने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पुलिस चेकिंग के दौरान भागने की कोशिश, जवाब में मुठभेड़

महिला की शिकायत के आधार पर संदिग्धों की तलाश में लगी पुलिस शुक्रवार रात सीओ संतोष सिंह के नेतृत्व में मोहारी पुरवा मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। तभी एक संदिग्ध कार नजर आई जिसमें चार-पांच लोग सवार थे।

पुलिस द्वारा रोकने की कोशिश पर कार सवारों ने गोली चला दी और जंगल की ओर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दो बदमाश घायल हो गए।

बरामद हुए हथियार, नकदी और कार

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने एक सेंट्रो कार, दो तमंचे, कारतूस और 17,600 रुपये नकद बरामद किए हैं। घायल बदमाशों को इलाज के लिए सीएचसी नबाबगंज में भर्ती कराया गया है।

पकड़े गए बदमाशों की पहचान

पुलिस ने सभी पांच बदमाशों की पहचान की है:

1. विजय, पुत्र रामराज – छत्तेपुर, थाना सरैनी, जनपद आजमगढ़

2. लालमन, पुत्र अक्षयलाल – फदगुदिया, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़

3. निरंजन, पुत्र राजेन्द्र – घागरा, थाना बरबडी, जिला बेगूसराय (बिहार)

4. विमल, पुत्र अच्छेलाल – फदगुदिया, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़

5. किशनलाल, पुत्र सूरजभान – जंगलीपुर, थाना सराय ख्वाजा, जनपद जौनपुर

पुलिस की सख्ती से खुला पूरा मामला

पूछताछ के दौरान सभी आरोपियों ने टप्पेबाजी की वारदात कबूल कर ली है। सीओ संतोष सिंह ने बताया कि जल्द ही सभी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Divya Gupta

Tags

Related Articles

Back to top button
Close