crimeउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

दो गैर जमानती वारंटी गिरफ्तार

अपर जिला जज की अदालत ने विद्युत अधिनियम के तहत जारी किया था वारंट

ग्रेटर नोएडा। थाना नालेज पार्क पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ अपर जिला जज की अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किया था। पुलिस ने उन्हें कल ही गिरफ्तार कर लिया था।

थाना नालेज पार्क की पुलिस ने बताया कि शनिवार को दो वारंटी  अभियुक्तों श्यौराज  निवासी ग्राम तुगलपुर थाना नालेज पार्क गौतमबुद्धनगर को ग्राम तुगलपुर थाना नालेज पार्क गौतमबुद्धनगर से गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत संख्या चार गौतमबुद्धनगर ने एसटी नंबर 576/2021 सीसी नंबर 467/2019 धारा 135 विधुत अधिनियम में गैर जमानती वारंट जारी जारी किया था।

इसके अलावा लाला उर्फ विनय कुमार निवासी ग्राम तुगलपुर थाना नालेज पार्क गौतमबुद्धनगर को भी शनिवार को ही ग्राम तुगलपुर थाना नालेज पार्क गौतमबुद्धनगर से गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ भी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या चार गौतमबुद्धनगर ने एसटी नंबर 578/2021 सीसी नंबर 465/2019 धारा 135 विधुत अधिनियम के तहत गैर जमानती वारंट जारी किया था।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close