Ulajh Teaser Released: जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘उलझ’ का टीजर हुआ रिलीज, फैंस की जल्द होगी मूवी देखने की हसरत पूरी

Ulajh Teaser Released: जाह्नवी कपूर जल्द ही फिल्म ‘उलझ’ में नजर आने वाली हैं। वो इस फिल्म में इंडियन फॉरेस्ट सर्विस ऑफिसर के किरदार में दिखेंगी। बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर की आने वाली फिल्म ‘उलझ’ का टीजर कुछ ही घंटों पहले जारी किया गया है। इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा कर दिया गया है।इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है।
आईएफएस ऑफिसर की भूमिका निभा रही जान्हवी
जान्हवी कपूर ने ‘उलझ’ में इंडियन फॉरेस्ट सर्विस ऑफिसर का किरदार निभाया है। फिल्म की कहानी पूरी तरह से देशभक्ति पर आधारित है। इस फिल्म की कहानी एक यंग डिप्लोमैट सुहाना (जान्हवी कपूर) के इर्द- गिर्द घूमती नजर आएगी। फिल्म में जान्हवी सुहाना देश और उनके खिलाफ हो रही साजिश के बीच झूलती नजर आएंगी।
फिल्म ‘उलझ’ के बारे में
बता दें कि इस फिल्म में जाह्नवी कपूर के अलावा मियांग चैंग, राजेश तैलंग, आदिल हुसैन, राजेंद्र गुप्ता और जितेंद्र जोशी भी हैं। इस फिल्म का डायरेक्शन सुधांशु सरिया ने किया है। जबकि विनीत जैन फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। ये फिल्म 5 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज होगी।