×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टब्रेकिंग न्यूज़राज्य

नोएडा के 20 स्कूलों को अल्टीमेटम : 1 जुलाई से पहले नहीं हुई बस फिटनेस तो रद्द होगी मान्यता ! 

नोएडा : नोएडा के उप संभागीय परिवहन विभाग ने जिले के 20 स्कूलों को कड़ा अल्टीमेटम जारी किया है।

विभाग ने स्पष्ट कहा है कि अगर इन स्कूलों की बसों की फिटनेस 1 जुलाई से पहले पूरी नहीं कराई गई, तो न केवल इन बसों का पंजीकरण रद्द किया जाएगा, बल्कि स्कूल की मान्यता भी समाप्त की जा सकती है।

अब तक 2,000 में से 20 बसें बिना फिटनेस के

जिले में पंजीकृत करीब 2,000 स्कूल बसों में से 20 बसों की अब तक फिटनेस जांच नहीं कराई गई है। इस संबंध में स्कूल प्रबंधकों को नोटिस भेजे गए हैं।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी डॉ. सियाराम वर्मा ने बताया कि गर्मियों में तेज़ रफ्तार से चलने वाली बिना फिटनेस वाली बसें बच्चों की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती हैं।

बीते वर्षों की घटनाओं से लिया सबक

डॉ. वर्मा ने कहा कि पूर्व में हुए कई हादसों में स्कूली बच्चों की जान खतरे में पड़ी थी। इन घटनाओं को देखते हुए इस बार सत्र शुरू होने से पहले ही विभाग सक्रिय हो गया है और स्कूलों को समय पर फिटनेस जांच कराने का निर्देश दिया गया है।

अभियान में जुटीं 8 टीमें, चेतावनी फोन पर भी दी जा रही

फिटनेस अभियान को प्रभावी बनाने के लिए विभाग ने आठ टीमें बनाई हैं जो तेजी से काम कर रही हैं। सभी संबंधित स्कूलों को फोन और लिखित नोटिस के माध्यम से सचेत किया गया है। इसके बावजूद कई स्कूल संचालक लापरवाही बरत रहे हैं।

एक जुलाई के बाद होगी सख्त कार्रवाई

परिवहन विभाग ने चेतावनी दी है कि यदि तय समय तक फिटनेस पूरी नहीं हुई तो एक जुलाई के बाद डीआईओएस और बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजकर संबंधित स्कूल की मान्यता रद्द करने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

जिले में 1,900 से अधिक स्कूली बसें और कई अनुबंधित बसें भी संचालित होती हैं, जिनमें से कई ने समय रहते फिटनेस प्रक्रिया पूरी कर ली है।

 

 

Divya Gupta

Tags

Related Articles

Back to top button
Close