×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

5वीं बार सर्वसम्मति से पी.एस जैन कोनरवा के अध्यक्ष निर्वाचित

नोएडा: कन्फेडरेशन ऑफ एनसीआर रेज़िडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (कोनरवा) की वार्षिक सामान्य सभा आज दिनांक 31 अगस्त 2025, रविवार को दिल्ली के सफदरजंग क्लब में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
सभा में सर्वसम्मति से श्री पी.एस. जैन को पाँचवीं बार तीन वर्ष (2025-26 से 2028-29 तक) के लिए अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। उनके नाम का प्रस्ताव कई सदस्यों द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसे सभी उपस्थित सदस्यों ने एकमत से अनुमोदित किया। इस प्रकार श्री पी.एस. जैन आगामी तीन वर्षों के लिए पुनः अध्यक्ष बने।
सभा में सर्वसम्मति से पाँच सदस्यीय समिति का गठन भी किया गया, जिसमें सर्वश्री पंकज अग्रवाल, टी.एन. कौल, अनिल शर्मा, सुबोध नागपाल एवं विनय कुमार गुप्ता को शामिल किया गया है। यह समिति अध्यक्ष से विचार-विमर्श कर शीघ्र ही नई कार्यकारिणी का गठन करेगी।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close