पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में गौतमबुद्धनगर पुलिस का प्रदेश में बजा डंका, मुख्यमंत्री दर्पण डेश बोर्ड में जिले को प्रदेश में मिला पहला स्थान

ग्रेटर नोएडा : उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर पुलिस ने डंका बजा दिया है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में गौतमबुद्धनगर पुलिस ने मुख्यमंत्री दर्पण डेश बोर्ड में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है।
पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में मुख्यमंत्री दर्पण डेश बोर्ड में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर को उत्तर प्रदेश की समस्त कमिश्नरेट व समस्त जनपदों में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। पुराने केस के निस्तारण करने के सम्बन्ध में, गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत माफियाओं के विरूद्ध की गयी कार्यवाही के सम्बन्ध में और विभिन्न प्रकार के सत्यापनों के सम्बन्ध में अभियान चलाकर त्वरित कार्यवाही के कारण कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर को A+ की रैकिंग प्राप्त हुयी है। मुख्यमंत्री दर्पण डेश बोर्ड में पुलिस विभाग के विभिन्न शाखाओ/ईकाइयों की कार्यवाहियों के 47 बिन्दुओं पर आकलन किया जाता है।
प्रथम स्थान प्राप्त होने पर कर्मचारियों को सम्मानित करेंगी लक्ष्मी कमिश्नर
पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के द्वारा मुख्यमंत्री दर्पण डेश बोर्ड में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर को उ0प्र0 की समस्त कमिश्नरेट व समस्त जनपदो में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर सम्बन्धित पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को सम्मानित किया जायेगा।