ग्रेटर नोएडा में अनूठी शादी, एक ही मंडप में लिए सात फेरे तो मौलवी ने पढ़ा निकाह
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गरीब परिवारों की जोड़ों की शादी व निकाह कराया गया है। बिसरख में विवाह प्रमाण-पत्र व पंजीकरण के लिए अलग से व्यवस्था की गई।

बिसरख ब्लॉेक परिसर में वीरवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत नौ जोड़ों का सामूहिक विवाह और निकाह कराया गया। दोनों धर्मे के अलग—अलग सभी का विवाह और निकाह कराया गया। योजना के तहत अनुसूचित जाति चार, ओबीसी के दो, सामान्य वर्ग के एक और अल्पसंख्यक वर्ग के दो जोड़ों शादी के बंधन में बंध गए है।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में नवविवाहित जोड़ों को मुख्य अतिथि बिसरख ब्लॉक प्रमुख अप्रीत कौर, उनके बेटे श्यामेंद्र नागर, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. शिवाकान्त द्विवेदी, जिला समाज कल्याण अधिकारी सतीश कुमार, खंड विकास अधिकारी फनीश कुमार और व्हाईट पर्ल फाउंडेशन के प्रशांत कुमार ने आशीर्वाद दिया। साथ ही सभी को उपहार देकर विदा किया गया।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गरीब परिवारों की जोड़ों की शादी व निकाह कराया गया है। बिसरख में विवाह प्रमाण-पत्र व पंजीकरण के लिए अलग से व्यवस्था की गई। जिसमें शादी कराने वाले जोड़ों की बायोमैट्रिक दर्ज कराई गई। सभी का मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह पोर्टल पर आवेदन कराया गया था। पोर्टल से पंजीकृत विवाह प्रमाण-पत्र सभी जोड़ों को दिए गए।




