सुरेंद्र नागर का दोबारा राज्यसभा सांसद बनने पर नोएडा में अभूतपूर्व स्वागत

नोएडा : सुरेंद्र नागर का दोबारा राज्यसभा बनने पर रविवार को नोएडा में प्रबुद्ध लोगों द्वारा अभूतपूर्व स्वागत किया गया। इस दौरान राज्यसभा सांसद ने नोएडा के लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी हर समस्या का समाधान उनकी प्राथमिकता होगी।
राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर ने प्रधानमंत्री, गृहमत्री, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री का धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कोरोना के दौरान भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार ने सभी गरीबों को निशुल्क राशन एवं भोजन उपलब्ध करा कर करोड़ों लोगों की जान बचाने का काम किया है। उन्होंने बताया डब्ल्यूएचओ ने भुखमरी के कारण लाखों लोगों के मरने की संभावना व्यक्त की गई थी। हमारी सरकार ने न इस मिथक को तोड़ने का काम किया बल्कि पूरी दुनिया के सामने मिसाल कायम की है |
सांसद ने सभागार में मौजूद शहर के गणमान्य लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने जो भी मुझे जिम्मेदारी सौंपी है ,वह आप लोगों की बदौलत हासिल हुई है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि शहर वासियों के मान सम्मान को रखने के लिए पूरी ईमानदारी के साथ मैं अपने कर्तव्य का पालन करूंगा। स्वागत समारोह के दौरान उन्होंने यह भी कहा डबल इंजन की सरकार में भ्रष्टाचार पर बड़े स्तरीय पर प्रभावी नियंत्रण करने में सफलता हासिल की है। पिछले 8 वर्षों में एक भी घोटाला न होना एक बड़ी उपलब्धि को दर्शाता है।कार्यक्रम को सफल मनाने में महेश अवाना, ओमवीर अवाना, चमन अवाना, राजेश अवाना, घनश्याम यादव का योगदान रहा। इस मौके पर भाजपा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, डॉ बीएस चौहान,विपिन मल्हन, योगेंद्र शर्मा, सुरेंद्र नाहटा, एनपी सिंह, ठाकुर अनिल सिंह मौजूद रहे।
स्वागत में ये संगठन रहे शामिल
सांसद सुरेंद्र नागर का स्वागत करने वालों में नोएडा किसान मोर्चा, नोएडा ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन, फोनरवा,, नोएडा एमएसएमई एसोसिएशन, जन शक्ति सेवा समिति, जनहित मोर्चा, अग्रवाल मित्र मंडल शामिल रहे।