×
Uncategorized

नोएडा एयरपोर्ट का यूपी के सीएम ने किया निरीक्षण, उद्घाटन को लेकर आई बड़ी अपडेट

उन्होंने टर्मिनल, उद्घाटन समारोह स्थल, सुरक्षा प्रबंधन, यातायात व्यवस्था और विभिन्न निर्माण गतिविधियों की बारीकी से जानकारी हासिल की।

ग्रेटर नोएडा पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीरवार को जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने टर्मिनल, उद्घाटन समारोह स्थल, सुरक्षा प्रबंधन, यातायात व्यवस्था और विभिन्न निर्माण गतिविधियों की बारीकी से जानकारी हासिल की।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने एयरपोर्ट के बोर्डरूम में मंत्री नगर विमानन मंत्रालय, सचिव नगर विमानन मंत्रालय, अपर मुख्य सचिव नागरिक उड्डयन, निदेशक नागरिक उड्डयन, डीजी डीजीसीए, डीजी नगर विमानन सुरक्षा, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के सीईओ, पुलिस और प्रशासन के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की।

बैठक में परियोजना की वर्तमान स्थिति, आगामी कार्ययोजना और उद्घाटन समारोह की तैयारियों की जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री योगी ने निर्देश देते हुए कहा कि ब्यूरो आफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी और सीआईएसएफ अधिकारियों के साथ सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने, सिक्योरिटी क्लीयरेंस जल्द हासिल करने को कहा है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का 15 दिसम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन कर सकते है।

उद्घाटन के दौरान एयरपोर्ट एक रनवे के साथ शुरु होगा। जेवर एयरपोर्ट में कुल 5 रनवे होंगे। साथ ही विस्तार में 11,750 एकड़ तक होगा और यह प्रतिवर्ष 30 करोड़ यात्रियों को सेवा देने में सक्षम होगा। उसके बाद वह नोएडा के सेक्टर-50 स्थित मेदांता अस्पताल पहुंचे। फीता काटकर अस्पताल का उद्घाटन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी मेदांता अस्पताल में आयोजित उद्घाटन समारोह को संबंधित किया। माना जा रहा है कि 15 दिसम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र सिंह मोदी एयरपोर्ट का उद्द्याटन कर सकते है।

 

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close