×
Uncategorized

Noida: यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में डिप्टी सीएम का अखिलेश यादव पर तंज-‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं सपा मुखिया’

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि फूड प्रोसेसिंग से लेकर एमएसएमई सेक्टर तक उत्तर प्रदेश देश में नंबर एक स्थान पर पहुंच रहा है।

नॉलेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया और वहां प्रदर्शित नई तकनीकों व उत्पादों की सराहना की। उन्होंने प्रदेश के विकास मॉडल को सामने रखा, वहीं गंगा एक्सप्रेसवे पर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव द्वारा जारी एआई वीडियो और बयानों पर तीखा राजनीतिक हमला भी बोला।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि फूड प्रोसेसिंग से लेकर एमएसएमई सेक्टर तक उत्तर प्रदेश देश में नंबर एक स्थान पर पहुंच रहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को पूरा करने में उत्तर प्रदेश अग्रणी भूमिका निभा रहा है और वह दिन दूर नहीं जब दुनिया के हर बाजार में यूपी के कारीगरों और उद्यमियों का उत्पाद बिकेगा।

गंगा एक्सप्रेसवे को लेकर अखिलेश यादव द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एआई (AI) वीडियो पर डिप्टी सीएम ने जोरदार पलटवार किया। अखिलेश यादव जी मुंगेरीलाल का हसीन सपना कुछ दिन पहले देख लिए थे। अब उनकी स्थिति यह है कि उन्हें लग रहा था 2027 में सत्ता मिल जाएगी। 27 में तो मिलने वाली नहीं है, बल्कि 2047 तक भी नहीं मिलने वाली है। इसी बेचैनी के कारण वह एआई का दुरुपयोग कर रहे हैं। गुंडों और अपराधियों का साथ छोड़कर शरीफ लोगों को जोड़ें। यूपी अब माफिया और गुंडा मुक्त प्रदेश है। वो विपक्ष में बने रहें, यही उनके लिए अच्छा है।

डिप्टी सीएम ने कहा राजनीति में एक स्तर होता है, हम लोग इसके पक्ष में नहीं रहते। लेकिन अगर वार करेंगे तो प्रतिकार तो होगा ही। हमला करेंगे तो उसका जवाब दिया जाएगा। अच्छा होगा कि एआई (AI) का दुरुपयोग बंद करके उसका सदुपयोग करें। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने साफ शब्दों में संदेश दिया कि उत्तर प्रदेश अब कानून-व्यवस्था और औद्योगिक विकास के रास्ते पर आगे बढ़ चुका है। उन्होंने विपक्ष को नसीहत दी कि तकनीक का इस्तेमाल जनता को भ्रमित करने के बजाय सकारात्मक कार्यों में होना चाहिए।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close