उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

Up Police भर्ती मामला: युवाओं ने योगी सरकार को दिया धन्यवाद, अनूपशहर और जेवर विधायक का किया जोरदार स्वागत

Up Police : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को बड़ी राहत देते हुए पुलिस कांस्टेबल की भर्ती के लिए आयु सीमा में तीन साल की छूट देने का ऐलान किया है। छूट मिलने के बाद युवाओं में उत्साह है। युवाओं ने शुक्रवार को अनूपशहर और जेवर विधायक का जोरदार स्वागत किया।

बता दें कि 23 दिसंबर 2023 को भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद से ही बड़ी संख्या में नौजवान आयु सीमा को बढ़ाने की मांग कर रहे थे। इसी को देखते हुए जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने एक पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री से कांस्टेबल भर्ती में आयु सीमा बढ़ाए जाने की। वहीं, 26 दिसंबर 2023 को ज़ेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह और अनूपशहर विधायक संजय शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मुलाकात की और नौजवानों के हित में निर्णय लिए जाने का आग्रह किया। उसी के बाद पुलिस भर्ती के लिए जारी प्रक्रिया में सभी वर्गों के युवाओं के लिए आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट देने का निर्णय लिया गया।

युवाओं ने किया जोरदार स्वागत
विभिन्न जनपदों के नौजवानों ने सड़कों पर उतरकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्णय का स्वागत किया। साथ ही जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह और अनूपशहर विधायक संजय शर्मा का लखनऊ से लौटते समय मथुरा, अलीगढ़, गौतमबुद्ध नगर और बुलंदशहर में विभिन्न स्थानों पर नौजवानों ने भव्य स्वागत किया। विधायक धीरेन्द्र सिंह ने नौजवानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश और देश की प्रगति और उन्नति में आपकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। आप सभी नौजवान देश और प्रदेश के नवनिर्माण में सहयोगी बने। अनूपशहर विधायक संजय शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आपकी भावनाओं और आपके भविष्य को सुरक्षित किए जाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

यह है पूरा मामला
अभी तक पुलिस भर्ती के लिए पुरुष वर्ग के अभ्‍यर्थियों की आयु 18 साल से 22 वर्ष तक रखी गई थी। वहीं, महिला उम्‍मीदवारों के लिए 18 वर्ष से 25 वर्ष वायु सीमा तय थी। इसके अलावा एससी, एसटी, ओबीसी वर्ग के अभ्‍यर्थियों को आयु में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी। अब तीन साल की छूट दे दी गई है। अब 18 से 25 साल तक आयु सीमा के युवा भी आवेदन कर सकेंगे।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close