उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडाराजनीतिराज्यलखनऊ

UP Women Commission: मुलायम सिंह की पुत्रवधू अपर्णा यादव बनीं महिला आयोग की उपाध्यक्ष, बबीता चौहान अध्यक्ष नियुक्त

लखनऊ (फेडरल भारत नेटवर्क) : उत्तर प्रदेश में महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों के बीच उप्र महिला आयोग में नई नियुक्तियां की गई हैं। आगरा की भाजपा नेता बबीता कुमारी चौहान को आयोग का अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधू अपर्णा यादव को उपाध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा से जुड़ी महिला नेताओं को ही आयोग में एडजस्ट किया गया है।

महिला एवं बाल विकास विभाग ने जारी किया शासनदेश

उप्र महिला एवं बाल विकास विभाग ने इस संबंध में शासनादेश जारी किया है। प्रमुख सचिव महिला एवं बाल विकास विभाग लीना जौहरी की ओर से यह आदेश जारी किया गया। आगरा की भाजपा नेता बबीता कुमारी चौहान को महिला आयोग का अध्यक्ष बनाया है। महिला आयोग का कार्यकाल 2 साल होगा। एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधू अपर्णा यादव को उपाध्यक्ष बनाया गया है। अपर्णा 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुई थीं। इनके अतिरिक्त गोरखपुर से भाजपा नेता चारु चौधरी को भी उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है।

महिला आयोग में 25 सदस्य

मेरठ की हिमानी अग्रवाल,  बलिया की सुनीता श्रीवास्तव, लखनऊ की अंजू प्रजापति,  कानपुर की पूनम द्विवेदी , कानपुर की अनीता गुप्ता,  झांसी की अनुपम सिंह लोधी, लखीमपुर की सुजीता कुमारी,  अलीगढ़ की मीना कुमारी, मिर्जापुर की नीलम प्रभात,  जौनपुर की गीता बिंद, प्रयागराज की गीता विश्वकर्मा,  बरेली की पुष्पा पांडेय, लखनऊ प्रियंका मौर्या,  मेरठ की मीनाक्षी भराला,  लखनऊ की ऋतु शाही को सदस्य नियुक्त किया गया है। रामपुर की सुनीता सैनी,  लखनऊ की एकता सिंह,  ललितपुर की अर्चना पटेल,  संत कबीर नगर की जनक नंदिनी,  कौशांबी की प्रतिभा कुशवाहा,  कासगंज की रेनू गौर,  मेरठ की मनीषा अहलावत,  बिजनौर की अवनी सिंह,  सहारनपुर की सपना कश्यप और बिजनौर की संगीता जैन अनु को अगले 2 साल के लिए महिला आयोग का सदस्य बनाया गया है।

 

Mukesh Pandit

Tags

Related Articles

Back to top button
Close