UPKL सीजन-2: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लगी कबड्डी खिलाड़ियों की बोली, बागपत के विनय बिके सबसे महंगे
नीलामी के दौरान, यूपीकेएल के ब्रांड एंबेसडर राहुल चौधरी और मोटीवेशनल स्पीकर अवध ओझा मौजूद रहे। संभव जैन ने बताया कि उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ द्वारा समर्थित है।

उत्तर प्रदेश कबड्डी लीग (यूपीकेएल) सीज़न 2 के लिए सोमवार को खिलाड़ियों की नीलामी हुई। लीग के संस्थापक संभव जैन ने बताया कि सीज़न 2 में कुल 12 टीमें हिस्सा ले रही है। जिनमें लखनऊ लायंस, यमुना योद्धा, नोएडा निंजा, गजब गाजियाबाद, काशी किंग्स, अवध रामदूत, ब्रिज स्टार्स, संगम चैलेंजर्स, गंगा किंग्स (मिर्जापुर), अलीगढ़ टाइगर्स, कानपुर वॉरियर्स और पूर्वांचल पैंथर्स शामिल हैं।
नीलामी के दौरान, यूपीकेएल के ब्रांड एंबेसडर राहुल चौधरी और मोटीवेशनल स्पीकर अवध ओझा मौजूद रहे। संभव जैन ने बताया कि उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ द्वारा समर्थित है। यूपीकेएल सीज़न 2 आधिकारिक तौर पर 25 दिसंबर को शुरू होगा। सभी मैच नोएडा में खेले जाएंगे। इस लीग उभरते हुए खिलाड़ियों को एक मंच देगी।
खिलाड़ियों की बोली में बागपत के विनय को अलीगढ़ टाइगर्स ने सबसे महंगी 5.90 लाख रुपये की बोली में खरीदा है। नितिन पंवार को 4.45 लाख रुपये में गंगा किंग्स ऑफ मिर्जापुर, नोएडा निंजास ने अशु सिंह को 4.35 लाख रुपये, शुभम कुमार को कानपुर वॉरियर्स ने 3.20 लाख रुपये में खरीदा है।




