उत्तर प्रदेशलखनऊ

उत्तर प्रदेश विधानसभा का सत्र 23 मई से

संयुक्त बैठक को राज्यपाल करेंगी संबोधित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने 23 मई से 18 वीं विधानसभा के प्रथम सत्र की बैठक आहूत की है।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की अध्यक्षता में दस मई को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में 23 मई से विधानसभा सत्र आयोजित करने का निर्णय लिया था। अपने निर्णय की जानकारी सरकार ने राज्यपाल को दे दी। राज्यपाल ने सत्र आयोजित करने की अपनी मंजूरी दे दी।

विधानसभा सत्र के पहले दिन संपूर्ण विधानमंडल दल (विधानसभा और विधान परिषद) की संयुक्त बैठक होगी। इस संयुक्त बैठक को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल संबोधित करेंगी।

इस अवसर पर विधानसभा और विधान परिषद दोनों सदनों के सदस्य एक साथ मौजूद रहेंगे।

विधानसभा सत्र से पहले विधायकों का प्रबोधन कार्यक्रम होगा। इससे पहले 21 और 22 मई को विधायकों को प्रशिक्षित किया जाएगा।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close