पर्थला फ्लाईओवर पर मार्च से दौड़ेंगे वाहन, प्रोजेक्ट का 85% काम हुआ पूरा

नोएडा: एनएच-9 पर्थला नोएडा, ग्रेटर नोएडा, और गाजियाबाद आने जाने वाले 2 लाख लोगों को जल्द ही जाम से राहत मिलने वाली है। नोएडा प्राधिकरण पर्थला गोल चक्कर पर फ्लाईओवर बना रहा है, जिसका काम मार्च तक पूरा होने की उम्मीद है। पर्थला फ्लाईओवर से रोज आने जाने वाले लोगों का लगभग 30 से 40 मिनट का समय बचेगा। मार्च तक फ्लाईओवर पर वहन का आना जान शुरू कर दिया जाएगा। प्रोजेक्ट मेनेजर एके जैन ने बताया की फ्लाईओवर का काम 85% पूरा हो गया है। फ्लाईओवर के काम के लिए अहमदाबाद से स्टील और केबल मंगाए गए थे। फ्लाईओवर के मुख्य हिस्से का काम पूरा हो चूका है। स्टील का जो भी काम रह गया है 31 मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा।
अब मिलेगी जाम से राहत
पर्थला गोल चक्कर पर सुबह के समय लगभग 20 हजार वाहन निकलते है। सभी लोग समय से काम पर पहुंचने के लिए 30 मिनट पहले निकलते थे ताकि जाम में फंसकर कार्यालय पहुंचने में देर न हो जाये। सुबह के समय इस हिस्से में बहुत ज्यादा जाम लग जाता था। जाम से निजाद दिलाने के लिए नोएडा कार्यालय ने पर्थला फ्लाईओवर बनाने का निर्णय लिया। इस फ्लाईओवर से नोएडा की सोसाइटीयों को फायदा मिलेगा। दिल्ली से नोएडा, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा जाने के लिए जाम में फंसकर समय बर्बाद नहीं करना पड़ेगा।