दिल्ली
उप राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव 6 अगस्त को होगा
वर्तमान उप राष्ट्रपति का कार्यकाल 11 अगस्त को समाप्त होगा

नई दिल्ली। राष्ट्रपति के चुनाव के बाद अब उप राष्ट्रपति के लिए चुनाव की तारीख तय हो गई है। तय तारीख के अनुसार उप राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव 6 अगस्त को होगा।
मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू का कार्यकाल 11 अगस्त को समाप्त हो रहा है। इसके पहले ही उप राष्ट्रपति पद के चुनाव होना आवश्यक है।
उप राष्ट्रपति चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है।
बता दें कि देश में राष्ट्रपति पद का चुनाव 18 जुलाई को होगा और 21 जुलाई को नतीजे आएंगे।