crimeउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

शातिर लुटेराः महिला से मोबाइल छीनकर भाग रहा था लोगों ने दौड़ाकर पकड़ा

महिला के चिल्लाकर मदद मांगने पर लोग हुए सक्रिय, लुटेरे को पकड़कर किया पुलिस के हवाले

नोएडा। अपने रास्ते जा रही एक महिला से मोबाइल फोन लूटकर भाग रहे लुटेरे को लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। थोड़ी सी उसकी मरम्मत के बाद लोगों ने गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट थाना सेक्टर 39 नोएडा की पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने उसे शातिर लुटेरा बताया है। उसके पास से महिला से लूटा गया मोबाइल फोन बरामद हो गया है।

कौन है पकड़ा गया आरोपी

थाना सेक्टर 39 पुलिस की पुलिस ने आज शुक्रवार को आम लोगों के सहयोग से पकड़े गए व्यक्ति की पहचान नीरज कुमार के रूप में की है। वह मूल रूप से सिलाडी तहसील भीमताल थाना हल्द्वानी जिला नैनीताल का निवासी है। वह यहां गली नंबर 3 ग्राम छलैरा थाना सेक्टर 39 गौतमबुद्ध नगर में किराये के मकान में रह रहा था।

क्या है मामला

एक महिला कोविड अस्पताल के सामने सिटी सेंटर वाले रोड पर जा रही थी। वह फोन पर किसी से बात कर रही थी। इसी बीच नीरज कुमार अचानक युवती के हाथ से मोबाइल फोन छीनकर भागने लगा। यह देखकर भुक्तभोगी महिला हक्का-बक्का रह गई। उसने फौरन शोर मचाया और मदद की गुहार लगाई। इस पर लोग सक्रिय हुए और लोगों ने दौड़ाकर नीरज को दबोच लिया। थोड़ी सी उसकी पिटाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। इस मामले की रिपोर्ट खुद पीड़िता ने लिखाई। पुलिस ने नीरज को शातिर मोबाइल फोन लुटेरा बताया है।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Related Articles

Back to top button
Close