छत्तीसगढ़तेलंगानामध्य प्रदेशराजस्थान

Elections results 2023 : मध्य प्रदेश और राजस्थान के साथ छत्तीसगढ़ में BJP!

मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में मतगणना जारी है। तीन दिसंबर के 11 बजे तक आए रुझानों में मध्य प्रदेश और राजस्थान में भाजपा ने बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है। कांग्रेस और भाजपा के बीच में छत्तीसगढ़ में कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है।

Rajasthan Election Result Live: चुनाव आयोग के अनुसार राजस्थान में भाजपा 105 सीटों पर आगे हैं। वहीं, चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, राजस्थान में सुबह 11 बजे तक भाजपा 104, कांग्रेस 72, बसपा तीन सीटों पर आगे चल रही है।

MP Election Result 2023: चुनाव आयोग के आंकड़ों में भाजपा 154 सीटों पर आगे है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, मध्य प्रदेश में सुबह 11 बजे तक भाजपा 154 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस 73 सीटों पर आगे चल रही है।

telangana Election Result: तेलंगाना में भाजपा 51 सीटों पर आगे है
चुनाव आयोग के अनुसार, तेलंगाना में भाजपा 51 सीटों पर, बीआरएस 29 सीटों पर और भाजपा छह सीटों पर आगे है।

Chhattisgarh Election Results 2023: छत्तीसगढ़ में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, छत्तीसगढ़ में भाजपा और कांग्रेस में बराबरी की टक्कर है। भाजपा 44 सीटों पर, कांग्रेस 44 सीटों पर आगे है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close