बॉलीवुड मसाला

Virat Anushka : विराट अनुष्का पहुंचे महाकाल ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने , सामने आया वीडियो

नोएडा। Anushka sharma और virat kohli आज कल जगह जगह पूजा व दर्शन करने जा रहे हैं। इससे पहले, वे दोनों नीम करौली बाबा के आश्रम गए थे। वहां विराट ने मंदिर के पुजारी जी से आशीर्वाद लिया था। अब, दोनों महाकाल ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने पहुंच गए हैं। उनका महाकाल ज्योतिर्लिंग की पूजा करने का वीडियो सामने आया है।

विराट अनुष्का पहुंचे भोले बाबा की शरण में
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली पिछले कुछ समय से अलग-अलग धार्मिक स्थलों पर जा रहे हैं। विराट बाबा नीम करौली के आश्रम का भ्रमण करने के बाद आनंदमई आश्रम भी गए थे। वहां उसकी मुलाकात संतो से हुई। इतना ही नहीं उन्होंने ऋषिकेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुरु स्वामी दयानंद सरस्वती के समाधि स्थल भी गए। अब वह भोले बाबा की शरण में पहुंच गए है। उनका पूजा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Monika Singh

Tags

Related Articles

Back to top button
Close