×
Uncategorized

एसआईआर के स्पेशल कैंप, 500 विशेष शिविर में मतदाता भी जुड़वां सकेंगे नए नाम

जिलाधिकारी मेधा रूपम ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ऑडिटोरियम में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में बैठक कर पात्रों के नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने से वंचित न रहने के निर्देश दिए है।

जिला प्रशासन ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम तेज कर दिया है। एसआईआर को लेकर रविवार को जिलाधिकारी ने आरडब्ल्यूए, एओए प्रतिनिधियों, उद्यमियों, व्यापारियों, श्रम संगठनों और बिल्डर्स के साथ मिलकर अहम बैठक की। जिसमें स्पेशल कैम्प के माध्यम से विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान तेज करने के दिशा—निर्देश दिए गए है। आगामी सोमवार और मंगलवार को जिले में 500 से अधिक विशेष शिविर लगाए जाएंगे।

जिलाधिकारी मेधा रूपम ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ऑडिटोरियम में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में बैठक कर पात्रों के नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने से वंचित न रहने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने बताया कि नाम जोड़ने, संशोधन कराने और विभिन्न प्रपत्र जमा करने की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए विशेष महाअभियान चला रहा है। इसमें राजनीतिक दलों, एओए, आरडब्ल्यूए संगठनों और नागरिकों द्वारा निरंतर सहयोग मिल रहा है।

एक से दो दिसम्बर तक लेबर कम्युनिटी वाले क्षेत्रों में 50 विशेष शिविर लगाए जाएंगे। औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत मजदूरों के लिए 50, 35 प्रमुख शैक्षणिक एवं चिकित्सा संस्थानों में भी विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। अभियान के तहत नोएडा व ग्रेटर नोएडा के एओए एवं आरडब्ल्यूए हाई-राइज़ सोसाइटियों, आवासीय क्षेत्रों, लेबर एरिया, उद्योग, संस्थानों व सोसाइटियों, इंस्टीट्यूशन आदि में 500 स्थलों पर भी कैंप लगाए जाएंगे।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close