उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराजनीति

चेतावनीःधरना दे रहे पहलवान बेटियों को न्याय दे सरकार वरना होगा दिल्ली कूच, भाकियू (बलराज) ने दी केंद्र सरकार को चेतावनी

कहा, इस मुद्दे पर सभी किसान एकजुट हैं, सरकार उन्हें जातिवाद में बांटने की भूल नहीं करे, दिल्ली कूच में बच्चा-बच्चा शामिल होगा

ग्रेटर नोएडा। भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के राष्टरीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने चेतावनी दी है कि यदि केंद्र सरकार ने देश की पहलवान बेटियों को शीघ्र न्याय नहीं दिलाया तो सभी किसान संगठन देश का बच्चा-बच्चा दिल्ली कूच करेगा। उन्होंने कहा कि यह किसान परिवार सहित पूरे देश की आन-बान-शान है। सरकार इन्हें जातिवाद में बांटने की भूल नहीं करें।

वह मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन (बलराज) की राष्ट्रीय कैंप कार्यालय कैमराला चक्रसेनपुर आयोजित राष्ट्रीय और प्रदेश के पदाधिकारियों और सदस्यों बैठक में शामिल लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बैठक की अध्यक्षता भी की।

पहलवानों के धरने की चर्चा

बैठक में जंतर-मंतर दिल्ली में पहलवानों के चल रहे अनिश्चितकालीन धरने को मजबूती देने और उन्हें न्याय दिलाने को लेकर के मुद्दे पर विशेष चर्चा की गई।

संगठन का विस्तार

बैठक में संगठन का विस्तार भी किया गया। इसके लिए भारती किसान एकता संघ के प्रदेश अध्यक्ष चौ. शौकत अली चेची को फिर से अपने संगठन में शामिल कर उन्हें राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत किया गया। चेची किसान एकता संघ को छोड़कर भाकियू (बलराज) में आए हैं। वे पहले भी इसी संगठन के साथ थे। चेची ने कहा कि वे किसान एकता संघ में काफी दिनों से घुटन महसूस कर रहे थे। इसी के साथ ही यशपाल भाटी को राष्ट्रीय संगठन मंत्री मनोनीत किया गया।

बैठक में भाकियू (बलराज) महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा सिवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बीर सिंह भाटी, राष्ट्रीय मुख्य महासचिव ऊधम भाटी, प्रदेश अध्यक्ष हातम सिंह भाटी, प्रदेश उपाध्यक्ष सचिन शर्मा, प्रदेश सचिव श्रीपाल भाटी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रोहित भाटी, प्रदेश संगठन महामंत्री रामरिक, जसबीर भाटी आदि शामिल थे।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Related Articles

Back to top button
Close